बीसलपुर। मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर ईंट से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्देवपुर दियोहना निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब आठ बजे वह अपने घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान मामूली विवाद को लेकर उसके पड़ोसी ने उस पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है और पुलिस जांच कर रही है।
.jpg)