Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बस अड्डे पर यात्रियों को मिली राहत! जिला पंचायत अध्यक्ष ने कराई आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था


अमेठी। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और राहत के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने जनहित में सराहनीय पहल की है। लगभग ₹5 लाख की लागत से अमेठी बस अड्डे पर कूलर, पंखे, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर टैंक तथा अन्य आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था कराई गई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला स्वयं बस अड्डे पर पहुंचे और यात्रियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े कार्य आगे भी निरंतर इसी प्रकार जारी रहेंगे।उन्होंने संबंधित व्यवस्था का निरीक्षण भी किया और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था उनके लिए काफी राहत देने वाली है। इस अवसर पर मनोज गौतम, राकेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |