Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बाजार में भीषण जाम से लोग बेहाल


अमेठी। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में बुधवार शाम भीषण जाम लगने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर चार पहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में बढ़ती वाहनों की संख्या, सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और व्यापारी भी लंबे समय तक फंसे रहे। कई वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमेठी बाजार में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से नियमित ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और प्रमुख चैराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |