लखनऊः मुस्लिम युवक पर किशोरी घर से भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज
July 19, 2026
आलमबाग। आशियाना इलाके के भदरुख बंगला बाजार से एक किशोरी शनिवार को अपने घर से लापता हो गया। किशोरी के पिता ने विशेष समुदाय के युवक और उसकी बहन,चाचा और एक अन्य पर मिलीभगत से उनकी पुत्री को गायब कर देने की आशंका जता आशियाना पुलिस से लिखित शिकायत की है। भदरूख बंगला बाजार में रहने वाले पवन श्रीवास्तव के अनुसार वह शनिवार प्रातः करीब 9रू30 बजे सोकर उठे तो उन्हें पता चला कि उनकी किशोरी पुत्री जानवी घर पर नहीं है ।उन्होंने आसपास पड़ोस में काफी तलाश किया लेकिन उनकी बेटी का कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित पिता के अनुसार समीर पुत्र मोहम्मद शरीफ एक बार पूर्व में भी उनकी बेटी को भगाने का प्रयास कर चुका है लेकिन अपनी मंसूबे में सफल नहीं हो सका था और भविष्य में उनकी बेटी से कोई वास्ता न रखने का आश्वासन दिया था। किशोरी के पिता ने समीर समेत उसकी बहन सिमरन तथा चाचा इमरान, अमान व समस्त परिवार पर एकराय होकर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त कर आशियाना पुलिस से शिकायत की है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि किशोरी के पिता की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज किशोरी की तलाश में टीम गठित किया गया है।
.jpg)