Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बाबा नीम करौली जी की दिव्य कृपा से विगत कई बर्षो से निःशुल्क भोजन वितरण करा रही- बृज की रसोई


  • इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) की अपील- जनसहयोग से और अधिक जरूरतमंदों तक पहुँचेगी सेवा की यह मुहिम-जालिम सिंह
  • सेवा ही धर्म का संदेश, बृज की रसोई का निःस्वार्थ भोजन वितरण अभियान संपन्न- सी. एच. तिवारी
  • हर रविवार मानवता की मिसाल बन रही है बृज की रसोई- बलवंत सिंह

लखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) के सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के अंतर्गत रविवार को आशियाना क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर लगभग 2 हजार से अधिक जरूरतमंद, निराश्रित, असहाय एवं श्रमिक परिवारों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण सेवा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

संजय श्रीवास्तव ने कहा संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन, आत्मीयता और सेवा-भाव के साथ सभी जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा ही धर्म है, भोजन ही सबसे बड़ा दान है का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

संस्था के संस्थापक श्री विपिन शर्मा ने बताया कि बृज की रसोई केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का एक सतत जनसेवा अभियान है, जो पिछले कई वर्षों से प्रत्येक रविवार निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेवा की सबसे बड़ी शक्ति समाज का सहयोग है। विकास पाण्डेय ने सभी आमजनमानस, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थानों, युवाओं एवं सेवाभावी लोगों की सहभागिता से अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई जा सकती है।

दीपक भुटियानी ने सभी सम्मानित नागरिकों से आग्रह किया कि इस जनहितकारी अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ तथा अपने सहयोग, मार्गदर्शन और सहभागिता से इस सेवा को और व्यापक बनाने में योगदान दें।

आशीष श्रीवास्तव ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों, समाजसेवियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसहयोग से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।

अनुराग दुबे ने बताया इस अवसर पर सी.एच. तिवारी, जालिम सिंह, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, नवलेश सिंह,आशीष श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, उमाशंकर, अखिलेश सिंह, मुकेश कनौजिया, गोविन्द सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |