Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः किशोर को अगवा करने का किया प्रयास, सूझबूझ से बचा किशोर


लखनऊ। आलमबाग इलाके के चंदन नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास बाइकसवार दो युवकों ने 14 जुलाई की शाम एक किशोर को जबरन पीठ के बल अपनी बाइक पर लाद अपरहण करने का आरोप लगा किशोर के पिता ने आलमबाग थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग चंदन नगर में रहने वाले पंकज खत्री के अनुसार वह गोमती नगर एक्सटेंशन में एक बेकरी दुकान पर कार्य करते है और रोज देररात्रि अपने घर वापस लौटते है। पिता के अनुसार उनके किशोर पुत्र चिराग ने 14 जुलाई की  रात्रि में करीब 9.05 बजे उन्हें फोन पर घबराए हुए अपने अपरहण की जानकारी दी जिसे सुन सीधे अपने घर पहुंचे,बेटे ने बताया कि वह शाम जूस पीने सनातन धर्म मंदिर के पास जूस की दुकान पर गया था वहीं दो युवक बाइक लेकर खड़े थे और उनके बेटे से उसका नाम,क्लास आदि की जानकारी लिए और बाइक से चले गए थोड़ी देर बाद वहीं दोनों युवक पुनः बाइक घुमाकर वापस लौटे और उसे जबरन पीठ के बल बाइक पर बीचोबीच में लाद लिया था। बेटे के मुंह से घटना की आपबीती सुन पिता ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी और स्थानीय पुलिस चैकी पर पहुंच लिखित शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोर के पिता के पिता की शिकायत पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |