Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 9 खिलाड़ियों का हुआ चयन


गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर देवी प्रसाद ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 04-08-2026 से 06-08-2026 तक जनपद आगरा में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयनध्ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से आज दिनांक 23-07-2026 (गुरुवार) को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। उक्त चयनध्ट्रायल जिसमें कुल 20 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 09 बेस्ट खिलाड़ियो का चयन किया गया, चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयनध्ट्रायल दिनांक 24-07-2026 को अपरान्ह 12.00 बजे डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में चयनध्ट्रायल्स हेतु प्रतिभाग करेंगे, चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। इस अवसर पर गाजीपुर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अकरम अहमद, कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा अजय गुप्ता, मो० मोईन तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला कबड्डी चयनध्ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |