लखनऊः टेंडर के नाम पर 64 लाख रुपये ठगी करने का आरोपी फर्जी एसडीओ गिरफ्तार
July 25, 2026
आलमबाग। आशियाना पुलिस ने बिजली विभाग का फर्जी एसडीओ बनकर टेंडर और मकान निर्माण का काम दिलाने के नाम पर 64 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ठगी करने के आरोपी को थाना क्षेत्र स्थित औरंगाबाद अंडरपास के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया। आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र कुमार राय ने बताया गिरफ्त मे आये आरोपी ने पुलिस पूछताछ मे अपना परिचय वीरामपुर संत रविदास नगर जनपद भदोही निवासी देवेन्द्र तिवारी पुत्र राजबली तिवारी के रूप मे दिया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित रूचिखण्ड शारदा नगर फिरंगी खेडा निवासी पीडित रामतीरथ पाण्डेय ने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताकर फर्जी पहचान पत्र तैयार कर विभाग में टेंडर व मकान निर्माण का काम दिलाने का झांसा देकर अलग अलग माध्यमों से कुल 64 लाख रुपये हड़प लेने का नामजद मुकदमा आरोपी देवेन्द्र तिवारी पर बीते 21 नवंबर 2024 को दर्ज कराया था। आरोपी को थाने मे दर्ज मुकदमे के तहत कारवाई कर जेल भेज दिया गया है।
.jpg)