अमेठीः काशी क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष का महेश सोनी ने किया सम्मानित
July 17, 2026
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया आज शुक्रवार की सुबह अमेठी पहुंचे उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी मौजूद रहे। अमेठी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पर पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।अमेठी स्थित राजर्षि तिराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने अपने समर्थकों के साथ अशोक चैरसिया एवं सुधांशु शुक्ला का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान महेश सोनी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी व्यापारी,सहित उनके समर्थक उपस्थित मौजूद रहे समारोह को संबोधित करते हुए महेश सोनी ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया का अमेठी आगमन संगठन के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि अशोक चैरसिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
