संग्रामपुर: शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल हुई संपन्न
July 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग चयन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षा पात्रता परीक्षा तीसरी वह चैथी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई तीसरी पाली की परीक्षा में शुक्रवार को अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र 7205 इंटर कॉलेज कालिकन धाम में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में मात्र 15 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तीसरी पाली में उच्च माध्यमिक स्तर के अभ्यर्थियों की शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई चैथी पाली में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 15 अभ्यार्थियों की अनुपस्थिति बरकरार रही। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में थाना संग्रामपुर पुलिस पीपरपुर पुलिस परीक्षा केंद्र पर तैनात रही। परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉक्टर गोपाल कृष्ण शुक्ल ने बताया की चार पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान बीपी को लेकर आज एक लड़की बीमार हो गई मौके पर तैनात स्वास्थ्य टीम संग्रामपुर द्वारा इलाज किया गया । परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक केंद्र प्रभारी करुणेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा व प्रधानाचार्य आरपी सिंह की देखरेख में सकुशल परीक्षा संपन्न कराई गई।
