Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: डीएपी खाद की कीमत से किसान परेशान


संग्रामपुर/अमेठी। धान की रोपाई के लिए संग्रामपुर क्षेत्र की किसान डीएपी खाद के लिए खाद वितरण केंद्र पर चक्कर लगा रहे हैं संग्रामपुर क्षेत्र में तीन केंद्र बनाए गए हैं जिनमें करौंदी- भावलपुर और गोरखापुर शामिल हैं। लेकिन तीनों केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। बीते दिनों गोरखापुर  केंद्र पर डीएपी खाद का वितरण किया गया था आवश्यकता अनुसार  डीएपी खाद नहीं मिली। शिकायतकर्ता सूरज सिंह ने ब्लाक कृषि अधिकारी सूरज सिंह ने सहकारी समिति गोरखापुर सचिव निर्भय सिंह की कर्यशैली से नाराज होकर कृष ब्लॉक कृषि अधिकारी संग्रामपुर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को एक प्रार्थना पत्र देकर सहकारी समिति सचिव गोरखापुर पर कार्रवाई करने की मांग की उन्होंने बताया  कि  बीते दिनों सुबह 11 बजे से 2 तक ही डीएपी खाद का वितरण किया गया  और बताया गया कि डीएपी का डी समाप्त हो गई है अगली रैक लगने के बाद ही खाद वितरण किया जाएगा। सूरज सिंह ने  आरोप लगाया कि केंद्र सचिव द्वारा अपने चहेतों को उनकी इच्छा अनुसार डीएपी खाद दिए। वही हम लोग फार्मर रजिस्ट्री की कॉपी लेकर खड़े हुए थे फिर भी खाद नहीं मिल पाई। किसानों को रवी और खरीफ की फसल के लिए खाद की आवश्यकता रहती है खेती किसानी मौसम पर आधारित होता है लेकिन समय पर खाद नहीं मिल पाता तो उसका प्रभाव पूरे वर्ष के खाद्यान्न उत्पादन पर रहता है। किसान बहुत ही परेशान है  सूरज सिंह ने वर्तमान कृषि अधिकारियों को लपरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में अमेठी जिले के  जिला कृषि अधिकारी डॉ राजेश यादव के कार्यकाल में डीएपी खाद की इतनी किल्लत नहीं थी। लेकिन इस बार किसान मायूस होते दिखाई दे रहे हैं। ब्लॉक कृषि  अधिकारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |