अमेठीः औषधि निरीक्षक प्रीती सिंह ने संभाला कार्यभार
July 02, 2026
अमेठी। अमेठी में औषधि निरीक्षक के पद पर श्रीमती प्रीती सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नई औषधि निरीक्षक से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में दवा व्यापारियों की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान होगा तथा किसी प्रकार का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रहरि, जिला महामंत्री विकास माहेश्वरी, मंत्री शिवपूजन सिंह, संगठन मंत्री अनिल मौर्य, आदिल हसन, कमरूल इस्लाम, वंशी बरनवाल, मनोज सिंह, राकेश सिंह, जुबेर अहमद, सुधीर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। गौरतलब है कि अमेठी के पूर्व औषधि निरीक्षक कमलेश मिश्रा के स्थानांतरण के बाद प्रीती सिंह ने जिले में अपनी जिम्मेदारी संभाली है।
