अमेठीः 12 केंद्रों पर 23,040 अभ्यर्थी होंगे शामिल! कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
July 02, 2026
अमेठी। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह से ही जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। तलाशी, दस्तावेजों की जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 23,040 अभ्यर्थी तीन दिनों तक आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो और तीन जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2रू30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं चार जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई थीं और परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हो सके।
