Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ! विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण


अमेठी। जनपद में 01 से 07 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश प्रताप सिंह द्वारा आम के पौधे का रोपण कर किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ष्आम बहार आपके द्वारष् अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं उपस्थित नागरिकों को पौध भंडारा योजना के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से वन महोत्सव सप्ताह के दौरान पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश भर में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पौध वितरण भी किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घर, विद्यालय, कार्यालय, खेत एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करें। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरीगंज, खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम प्रधान, विद्यालय परिवार तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अमेठी के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से पौधरोपण और पौध संरक्षण का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |