Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यास्तिका भाटिया ने रचा कीर्तिमान! लॉर्ड्स में टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला बल्लेबाज


क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट की नई इबारत लिखी गई। विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। 25 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका ने तीसरे दिन 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस शानदार पारी में 12 चौके शामिल रहे। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी पहला शतक है।

लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन यास्तिका किस्मत को अपनी पहली ही गेंद पर किस्मत का साथ मिला। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल की पहली ही गेंद उनके ऑफ स्टंप से टकराई, लेकिन बेल्स नहीं गिरीं और वह आउट होने से बच गईं। जीवनदान मिलने के बाद यास्तिका ने कोई गलती नहीं की और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतक पूरा कर लिया। यह मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा पहला महिला टेस्ट है और यास्तिका ने इसे और भी यादगार बना दिया।

इस टेस्ट मैच में भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली पारी में पांच विकेट लेकर पहले ही लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर जगह बना ली थी। अब यास्तिका भाटिया ने शतक लगाकर ऐतिहासिक कीर्तिमान रच दिया। लगातार दो दिनों में दो भारतीय महिला खिलाड़ियों का ऑनर्स बोर्ड पर पहुंचना भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास उपलब्धि माना जा रहा है।

यास्तिका की यह पारी ऐसे समय आई, जब भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को लंबे समय तक परेशान किया और आखिरकार इतिहास रच दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |