Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंबई में 6 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, प्रदर्शन-जुलूस पर रहेगी रोक


इस वक्त की बड़ी खबर देश की मुंबई से सामने आ रही है। यहां मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के मुताबिक 5 या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लागू रहेगी। इसके अलावा इस अवधि के दौरान धरना, प्रदर्शन, मोर्चा और जुलूस पर प्रतिबंध लागू रहेगा। वहीं लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी रोक रहेगी।

इस आदेश को जारी करते हुए बताया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने एहतियाती फैसला लिया है। बता दे कि मुम्बई पुलिस की तरफ से यह पाबंदी लंबे समय से जारी है, जिसे समय-समय पर इन पाबंदी को रिव्यू किया जाता है और बढ़ाया जाता है।

वहीं एक अन्य मामले में BEST बस के सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। हादसा मुंबई के मानखुर्द इलाके में हुआ। जानकारी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह सायन-पनवेल हाईवे पर BEST बस के सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराने के बाद 62 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |