Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पेशवाकालीन शिव मंदिर में बड़ी घटना, शिवलिंग पर स्थापित 12 किलो चांदी का मुकुट चोरी


महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली शहर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां ऐतिहासिक और पेशवाकालीन शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने शिवलिंग पर स्थापित लगभग 12 किलो वजनी चांदी का मुकुट चुरा लिया है। बता दें कि इस मुकुट की अनुमानित, कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की इस घटना और चोरों के बुलंद हौसले ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। आइए जानते हैं कि इस वारदात के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

पेशवाकालीन शिव मंदिर में चोरी की इस वारदात में खास बात यह है कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर इस वारदात को अंजाम देने में सफल रहे, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। इस घटना के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल फैल गया है। मामले में खोपोली पुलिस थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन हिरे के मार्गदर्शन में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

इस पूरे मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच युद्धस्तर पर जारी है। चोरी के पीछे की असली वजह, चोरों की पहचान और चोरी हुए मुकुट की बरामदगी के लिए पुलिस व्यापक जांच कर रही है। अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इस सनसनीखेज चोरी का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

दूसरी ओर सोमवार को अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। आज सुप्रीम कोर्ट में CJI की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। इससे पहले चढ़ावा चोरी की जांच के लिए बनाई गई यूपी सरकार की SIT ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। SIT ने सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी है। तो इधर अयोध्या पुलिस ने चढ़ावा चोरी के मास्टरमाइंड रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष यादव की रिमांड में पूछताछ के बाद टिन्नू यादव की कार और बाइक सीज कर ली है। पूछताछ में अहम खुलासा ये हुआ है कि टिन्नू के कहने पर ही मनीष यादव बाथरूम में रुपये छिपाता था। अप्रैल 2026 में टिन्नू ने भतीजे मनीष यादव को चढ़ावा गिनने की नौकरी पर रखवाया था। मनीष ने नौकरी पर रखे जाने के एक महीने के भीतर ही अविनाश शुक्ला के साथ मिलकर पहली बड़ी चोरी को अंजाम दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |