Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जालसाज ने नोट गिन्ने के बहाने बुजुर्ग के उडाये 24,500 रूपये,केस दर्ज


आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र मे संचालित एक बैंक परिसर मे जालसाज ने नोट गिन्ने के बहाने बुजुर्ग के 24,500 रूपये पार कर हडप लिया। जिसकी जानकारी होने पर पीडित ने स्थानीय मानक नगर थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है।मानक थाना क्षेत्र स्थित अमरुदहीबाग निवासी ज्ञान स्वरूप श्रीवास्तव के अनुसार बीते 21 जुलाई को वह कानपुर रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा से 2 लाख नकद निकालने पहुंचे और  दोपहर 12रू43 बजे कैशियर ने उन्हें नकदी देते हुए नोट जांच लेने की सलाह दी। जिसपर वह बैंक में बैठकर नोट गिनने लगे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके बगल में आकर बैठ गया और खुद को मददगार बताते हुए बोला कि वह नोट चेक करने का सही तरीका बताता है। आरोप है कि उसने उनके हाथ से एक गड्डी लेकर अफरा-तफरी के बीच वापस पकड़ा दी और कुछ ही देर में वहां से गायब हो गया। जब उन्होंने दोबारा नोट गिने तो 100 नोटों की गड्डी में से 49 नोट 24,500 रूपये गायब थे । मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया पीडित बुजुर्ग की शिकायत पर जांच के बाद शुक्रवार को चोरी व धोखाधडी की धारा मे केस दर्ज कर आरोपी जालसाज युवक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |