Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सीएमओ कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार


अमेठी। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने शुक्रवार को वरिष्ठ लिपिक (सीनियर क्लर्क) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी ने एक कार्य कराने के एवज में कुल एक लाख बीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही सीएमओ कार्यालय में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। आम लोगों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार होती रहनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को बिना रिश्वत दिए अपने कार्य कराने में सुविधा मिल सके। रिश्वतखोर लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |