प्रतापगढ़ः दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित
July 17, 2026
प्रतापगढ़। प्रो राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के नवम दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट अध्यापन के लिए एकेडमिक एक्सिलेंस अवॉर्ड 2026 विज्ञान वर्ग से डॉ नीरज कुमार त्रिपाठी असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति उ प्र के राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी द्वारा सम्मानित किया गया, डॉ त्रिपाठी जी को यह पुरस्कार विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं को नवीन तकनीकी एवं नवाचार के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने एवम् पूरे विश्वविद्यालय में विज्ञान वर्ग में एक नया आयाम स्थापित करने पर दिया गया स आज महाविद्यालय में इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ नीरज त्रिपाठी का माल्यार्पण, एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और पूरे विश्वविद्यालय में न केवल पी व बी व पी व जी बल्कि प्रतापगढ़ जनपद का नाम रोशन करने पर आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के यशस्वी प्रबंधक राजा अनिल प्रताप सिंह ने दूरभाष के माध्यम से बधाई दिया, प्राचार्य प्रो अमित कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अथक प्रयास और निष्ठा का प्रतिफल है और हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है, इस अवसर पर प्रो ब्रह्मानंद प्रताप सिंह, प्रो उपेन्द्र कुमार सिंह, डॉ शिव प्रताप सिंह, डॉ देवेश कुमार सिंह, डॉ वर्षा जायसवाल,डॉ भोपाल सिंह, डॉ अजीत प्रताप सिंह, डॉ पवन कुमार सिंह, डॉ राकेश सिंह, डॉ अखिलेश मोदनवाल, डॉ अशोक कुमार,डॉ आशीष कुमार मालवीय, डॉ प्रीति श्रीवास्तव,डॉ रेनू सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह , अवनीश कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा,आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।
