Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0! बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया आयोजन


अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चैपाल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न गांवो में जाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम तथा उनसे बचाव के संबंध में व 1930-साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076दृमुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया । चर्चा के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत रूप से वार्ता की गई तथा उपस्थित महिलाओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |