जगदीशपुर: मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
July 05, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। जनपद के जगदीशपुर पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार की जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 206/26 धारा 109(1), 351(3),190,191(2),191(3) बीएनएस थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में प्रकाश में आये अभियुक्त धर्मवीर उर्फ वीरे पुत्र स्व0 गंगाराम निवासी नारा अढ़नपुर थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर मारपीट की घटना में प्रयुक्त 01 डण्डा बरामद हुआ ।
