Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः रिटायर्ड शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन


गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रशेखर नगर कॉलोनी (रौजा) में सोमवार की सुबह टहलने और फूल तोड़ने निकली रिटायर्ड शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़िता के भतीजे राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी चाची माया सिंह (85) सोमवार सुबह करीब 5रू15 बजे घर के बाहर गली में फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक युवक पैदल वहां पहुंचा और कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल गली में आई। बाइक देखते ही पैदल चल रहा युवक माया सिंह के पास पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन छीनने लगा। विरोध करने पर भी बदमाश नहीं रुका और करीब 12 ग्राम वजन की चेन लूटकर बाइक पर सवार होकर साथी के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी है। शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चेन स्नैचिंग की सूचना मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |