लखनऊ: हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किए दर्शन
July 04, 2026
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लखनऊ प्रवास के दौरान हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री हनुमान जी महाराज के दरबार में माथा टेककर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे। दर्शन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि ष्मैं मानता हूं कि पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद तो लेना ही चाहिए। उत्तर प्रदेश को सब प्रकार की सुख शांति और समृद्धि मिले। उत्तर प्रदेश विकास के पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। उसी प्रकार से सभी को पूरे उत्तर प्रदेश के नागरिकों का स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़े।
