Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः आज उपेंद्र शर्मा के परिजनों से मिलने पहुंचेगा सपा प्रतिनिधिमंडल! अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 जुलाई को पहुंचेगा दल, पीड़ित परिवार से करेगा मुलाकात


बीसलपुर। अधिकारियों से कथित रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले उपेंद्र शर्मा के परिजनों से मुलाकात करने के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार 25 जुलाई को उनके घर पहुंचेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लेगा और उनका पक्ष सुनेगा।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल मृतक के परिजनों से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी जुटाएगा और परिवार को पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाएगा। प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार, समाजसेवी चैधरी प्रदीप सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व एमएलसी अमित उर्फ रिंकू, पूर्व एमएलसी जयस प्रसाद तथा पूर्व मंत्री अनीश अहमद खां उर्फ फूल बाबू शामिल रहेंगे।

सपा नेताओं के इस दौरे को उपेंद्र शर्मा प्रकरण में पार्टी की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |