लखनऊः सिंचाई विभाग के सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लखनऊ मंडल का चुनाव संपन्न,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
July 25, 2026
आलमबाग। रायबरेली रोड के आशियाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डॉ० राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लखनऊ मंडल के 16वें मंडलीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष संदीप कुमार को संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व स्मृतचिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया । अधिवेशन की शुरुआत मुख्य अतिथि संदीप कुमार के द्वीप प्रज्वलन से हुई । अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष ई० नितेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव ई० राकेश कुमार यादव, प्रमुख सलाहकार सुधीर पवार, संरक्षक ओपी राय, निवर्तमान राकेश त्यागी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष के समक्ष अवर अभियंताओं की समस्याओं को रखा । वहीं विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने क्रमबद्ध तरीके से संघ द्वारा उठाई गई समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया । अधिवेशन के अंत में हुए मंडलीय चुनाव में इंजी० संजीव मिश्र अध्यक्ष, इंजी० कमलेंद्र सिंह चैहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंजी० विनय मिश्र को उपाध्यक्ष, इंजी० रामचंद्र को उपमहासचिव, इंजी० कृष्ण महतो को प्रचार सचिव व इंजी० अमित वर्मा को संगठन सचिव चुना गया । नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । आयोजन के अंत में सिंचाई विभाग के राज्य बांध सुरक्षा संगठन वाल्मी के अध्यक्ष इंजी० संदीप कुमार श्रीवास्तव व जनपद अध्यक्ष इजी० संजीव मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अगले दो वर्षों तक अभियंताओं के हित में काम करने की इक्षा जताते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की ।
.jpg)