बलिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में एग्री जंक्शन केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच 22 जुलाई को विकास भवन सभागार में की जाएगी। चयन प्रक्रिया के लिए आवेदकों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत एग्री जंक्शन केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी 22 जुलाई को अपराह्न 12रू30 बजे विकास भवन, बलिया के सभागार में होगी।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति सभी आवेदनों एवं अभिलेखों का परीक्षण करेगी। आवेदकों को सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र सहित संबंधित मूल दस्तावेज लेकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
उन्होंने बताया कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद गुण-दोष के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समय पर मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होना सभी आवेदकों के लिए अनिवार्य है।
.jpg)