Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः 20 साल बाद मिली शिव नगर को नई सड़क, गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों को भी मिली बेहतर सुविधा! नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया दो विकास कार्यों का लोकार्पण


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड संख्या-1 स्थित शिव नगर कॉलोनी (आईटीआई के सामने) में नव-निर्मित सड़क तथा गांधी स्टेडियम के मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक बनाई गई सड़क का विधिवत लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।लोकार्पण के दौरान डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शिव नगर कॉलोनी का मार्ग पिछले लगभग 20 वर्षों से जर्जर अवस्था में था। सड़क टूटने और उखड़ जाने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती थी, जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि नई सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में गांधी स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक सड़क का निर्माण कराया गया है। पहले यह मार्ग कच्चा और फिसलन भरा होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान कठिनाई होती थी। अब पक्की सड़क बनने से खिलाड़ियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नगर के अन्य क्षेत्रों में इसी प्रकार जनहित के विकास कार्य निरंतर किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |