Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

2027 में पीडीए सरकार बनाकर सामाजिक न्याय और विकास का नया अध्याय लिखेंगे अखिलेश यादव-सैय्यद सलीम अख़्तर


विधान केसरी न्यूज नेटवर्क

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इक़बाल खान क़ादरी द्वारा सैय्यद सलीम अख़्तर को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने के बाद शनिवार, 4 जुलाई को उनके मुरादाबाद आगमन पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह के बाद कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद सलीम अख़्तर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और समाज का हर वर्ग आज पीडीए की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, समान अवसर, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला व्यापक जनआंदोलन है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान चाहती है। इन सभी समस्याओं का भरोसेमंद विकल्प समाजवादी पार्टी ही है।

सैय्यद सलीम अख़्तर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी गांव-गांव, शहर-शहर और प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करेगी। पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इक़बाल खान क़ादरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। संगठन को मजबूत करना, पीडीए के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाना और समाज के सभी वर्गों को समाजवादी आंदोलन से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएं। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा वर्ष 2027 में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।

इस अवसर पर कौमी सदर अल्पसंख्यक सभा मौलाना मोहम्मद इक़बाल खान क़ादरी, डॉ. खतीब वासी, अरशद खान, सैयद बुरहान सलीम, सुभान सलीम, मोहम्मद आरिफ, मुनीश कुमार, राज कुमार, मौलाना वक़ार, कारी महर आलम, मौलाना आरिफ, मौलाना रफ़ीउद्दीन, मोहम्मद तलहा महर, सैयद एहतेशाम, कारी मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद मुदस्सिर, कारी लियाकत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |