Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 तारीख और वेन्यू का एलान! ICC ने शेड्यूल पर लगाई मुहर


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की तारीख और वेन्यू पर मुहर लग गई है. फाइनल मुकाबला अगले साल लंदन स्थित द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले 2023 का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जब ऑस्ट्रेलिया ने खिताब अपने नाम किया था. ICC ने पुष्टि करके बताया कि WTC 2025-27 का फाइनल मुकाबला 9 जून-13 जून तक खेला जाएगा.

पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुष्टि करके बताया था कि अगले 3 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल इंग्लैंड में खेले जाएंगे. इसका मतलब 2027, 2029 और फिर 2031 का फाइनल भी इंग्लैंड में ही खेला जाएगा. बताते चलें कि इससे पहले तीनों फाइनल मैचों की मेजबानी भी इंग्लैंड ने ही की थी.

द ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर जब आखिरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया, तब ऑस्ट्रेलिया और भारत की टक्कर हुई. ऑस्ट्रेलिया ने उस मुकाबले को 209 रनों के बड़े अंतर से जीता था. वहीं भारतीय टीम 2021 के बाद 2023 में लगातार दूसरा WTC फाइनल हारी थी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में कौन सी टीमें भिड़ेंगी, इसका अभी तक फैसला नहीं हुआ है. टेबल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया बहुत अच्छे अंतर से टॉप पर विराजमान है और उम्मीद काफी अधिक है कि कंगारू टीम अपना दूसरा WTC फाइनल खेलेगी.

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं और वे भई फाइनल में पहुंचने के लिए काफी अच्छी स्थिति में दिख रही हैं. भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत अन्य टीमों के लिए फाइनल की राह थोड़ी मुश्किल लग रही है. खासतौर पर 2021 और 2023 का फाइनल खेलने वाली टीम इंडिया के लिए स्थिति चिंताजनक है, जिसे फाइनल का टिकट कटाना है तो अपने अगले टेस्ट मुकाबलों में हार से कम कुछ भई मंजूर नहीं होना चाहिए. भारत अभी टेबल में पांचवें स्थान पर है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |