हनीमून पर पत्नी निधा भट्ट संग रोमांटिक हुए उर्मिला मातोंडकर के एक्स-पति मोहसिन अख्तर मीर
July 23, 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. उर्मिला ने तलाक लेने के बाद मोहसिन ने दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने जून 2026 में निधा भट्ट से निकाह किया. शादी के बाद मोहसिन और निधा इन दिनों हनीमून पर हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
मोहसिन और निधि ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों रेस्टोरेंट में डिनर करते दिखाई दे रहे हैं. मोहसिन ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरी पसंदीदा लव स्टोरी हमारी है. ये भरोसे, ईमानदारी और वफादारी पर बनी है. मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करता हूं.'
फोटोज में दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. निधा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पहाड़ों के बीच मोहसिन के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं. दोनों रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं.
इसके कैप्शन में निधा ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा जगह हमेशा आपके साथ रहना ही होगी.' एक अन्य पोस्ट के कैप्शन में मोहसिन ने लिखा, 'मेरी मुस्कान की वजह और मेरी उलझनों के बीच का सुकून.' मोहसिन और निधा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस न्यूलीवेड्स कपल पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं.
बता दें कि मोहसिन और उर्मिला ने 4 फरवरी 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि ये एक इंटर-फेथ मैरिज थी और दोनों के बीच करीब 10 साल का एज गैप भी था. दोनों की मुलाकात साल 2014 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी. हालांकि, शादी के लगभग 8 साल बाद 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया.
