Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः शहर के गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल ने रचा इतिहास,सीआईएससीई जोनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीता


चंदौसी में आयोजित जोनल प्रतियोगिता के फाइनल में 3-0 से दर्ज की शानदार जीत, खिलाड़ियों की मेहनत और टीमवर्क ने दिलाई ऐतिहासिक सफलता

पीलीभीत। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल, पीलीभीत के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। स्कूल की अंडर-17 बालक फुटबॉल टीम ने 5 जुलाई 2026 को चंदौसी स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित    सीआईएससीई जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है।

टूर्नामेंट के दौरान विद्यालय की टीम ने अनुशासन, उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतरीन तालमेल और संघर्षशील प्रदर्शन का परिचय दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल का सामना जॉन नेव सीनियर स्कूल, शाहजहाँपुर से हुआ, जिसमें टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला मेजबान सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल और गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पीलीभीत की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा और शानदार 3-0 की जीत दर्ज कर जोनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल, सटीक पासिंग, मजबूत रक्षा पंक्ति और दमदार आक्रमण ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में गोलकीपर आर्यन पटेल ने बेहतरीन गोलकीपिंग का प्रदर्शन किया। वहीं अनुग्रह शर्मा, निखिल पांडे, अभिनव गुप्ता, अंश सैनी, प्रियांशु त्रिवेदी, आरुष भट्ट, अर्पित यादव, संकल्प शर्मा, देवेन गंगवार, हर्ष भास्कर, नितिन गंगवार, नैतिक श्रीवास्तव, वादीउल मदार तथा दिव्यांश शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस शानदार उपलब्धि का श्रेय कोच रामधारी सर के कुशल मार्गदर्शन, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों के सतत सहयोग को भी जाता है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देकर विद्यालय का नाम पूरे जोन में रोशन किया।

विद्यालय के प्रबंधक  निशांत गोस्वामी ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि ष्खेल में उत्कृष्टता और शिक्षा में उत्कृष्टता ही गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल की पहचान है।ष्

विद्यालय की प्रिंसिपल जया घोष ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया गोस्वामी ने विजेता टीम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी एक शहर तक सीमित नहीं होती। उन्होंने कहा कि जोनल स्तर की इस बड़ी जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोच, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस जीत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |