Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, ये रिकॉर्ड भी बनाया


'धमाल 4' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है.यहां तक कि ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म नई रिलीज थलपति विजय की जन नायकन और हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी के आगे भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. अपने तीसरे वीकेंड पर भी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर तबाही मचा दी और कमाई में कमाल की तेजी दिखाई. इसी के साथ ये अब अजय देवगन की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और इसने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपन नाम कर लिया है.17 दिनों में धमाल 4 ने अपनी इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को मात दे दी है. यहां तक कि इसने टोटल धमाल के 154.30 करोड़ की नेट कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

वहीं ये फिल्म अजय देवगन की भारत में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. टोटल धमाल के 154.30 करोड़ के लाफटाइम कलेक्शन के साथ शैतान के 154.30 करोड़ कमा मात दी है. अब इसका अलगा टारगेट रेड 2 के 179.30 करोड़ को पीछे छोड़ना है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म इस मील के पत्थर को कब पार कर पाती है. ऐसा करते ही ये अजय की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर जाएगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |