Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: 20 लाख के हेरोइन के साथ 04 शातिर तस्कर गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़,अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माणध्तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारीध्बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । शुक्रवार थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 04 हेरोईन तस्करों 1. महेन्द्र बिन्द उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 विजय कुमार बिन्द निवासी लाल का डेरा गोसाइ का पुरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2. बोतल बिन्द पुत्र खरग बिन्द निवासी महुवरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 3. नागा पासी पुत्र स्व0 गरीब पासी निवासी नई बस्ती थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 4. राजेश उपाध्याय पुत्र नेहरू उपाध्याय निवासी लोहदी कलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 99.80 ग्राम अवैध हिरोइन व सफेद छोटी पॉलिथिन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |