सुल्तानपुर/कुड़वार। कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी कल्पना पुत्री गोकुल प्रजापति (लगभग 17 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कुड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल किशोरी द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
