Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़ःडीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक


प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में गुरुवार को बैठक कर आगामी 12 जुलाई 2026 को जनपद में होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पौधरोपण सुनिश्चित करना होगा। उन्होने निर्देशित किया कि पौधरोपण से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें पूर्व से ही पूर्ण कर ली जाये तथा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुये जन आन्दोलन का स्वरूप दिया जाये। बैठक में डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की थीम पर शासन द्वारा जनपद को 58 लाख 96 हजार 8 सौ पौधरोपित करने का लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसमें से 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 7 लाख 73 हजार पौधरोपित किये गये। उन्होने बताया कि दिनांक 12 जुलाई 2026 को प्रातः 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के दौरान शेष 51 लाख 23 हजार 8 सौ पौधो का रोपण जनपद में किया जायेगा। उन्होने बताया कि जनपद में वन विभाग के पास कुल 25 पौधशालाएं है जिनमें 85.96 लाख पौधे तथा उद्यान विभाग के पास कुल 02 पौधशालायें है जिनमें 2.40 लाख पौधे है। वन विभाग के पास कुल 65 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध है जिनमें शीशम, अमरूद, कंजी, जामुन, केसिया श्यामियां, अर्जुन सहित अन्य पौधे शामिल है। बैठक में बताया गया कि सभी विभागों द्वारा पौधरोपण स्थलों का चिन्हांकन कर गड्ढो की खुदाई व पेड़ों का उठान का कार्य शत् प्रतिशत समय से लिया जाये ताकि निर्धारित तिथि तक व्यवस्थायें पूर्ण की जा सके। 

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि वे आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधे के ढुलाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करें तथा अभियान को व्यापक जनसहभागिता से जोड़े। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनो, शैक्षणिक संस्थानों, किसान समूहों अन्य हितधारको को अभियान में जोड़कर अधिकाधिक पौधरोपण कराया जायेे, साथ ही पौधो की देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाये ताकि वृक्षारोपण का उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीएफओ आशुतोष गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |