Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट! कहा-152 बार पेपर लीक हुए, लेकिन सजा एक को भी नहीं मिली


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (18 जुलाई) को पेपर लीक होने के आरोपों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पेपर लीक करने वाले माफिया के बेखौफ होकर काम करने के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. इसी के मद्देनजर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भविष्य की खुली नीलामी. पेपर लीक का रेट कार्ड- NEET - 40 लाख, IIT-JEE - 15 लाख , उत्तराखंड पटवारी- 15 लाख, बिहार शिक्षक भर्ती- 10 लाख, ओडिशा पुलिस भर्ती- 25 लाख. उन्होंने कहा कि जिसके पास पैसा है, वह मेन्यू से पेपर चुन लेता है. जो सिर्फ कड़ी मेहनत करता है, उसका सपना टूट जाता है."

राहुल गांधी ने कहा कि 152 बार पेपर लीक हुए, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए और सज़ा? एक को भी नहीं. यही इस माफ़िया की असली ताक़त है बच्चों का भविष्य बेचना, पैसे कमाना और बेखौफ घूमना. प्रधानमंत्री को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, देश का हर छात्र आपसे यही पूछ रहा है किसके संरक्षण में यह गिरोह इतना बेखौफ है.?

इस बीच दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई, क्योंकि लंबे समय तक भूख हड़ताल के कारण उनकी सेहत को लेकर चिंता हो रही थी. सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक विवाद समेत देश भर में परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं.

सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बांबा ने बताया कि वांगचुक की हालत स्थिर है, लेकिन लंबे समय तक उपवास के कारण उन्हें हल्का डिहाइड्रेशन और कमज़ोरी है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों और बिगड़ती सेहत के कारण मेडिकल सलाह पर वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |