मीरजापुर: मौत को दावत दे रहे हैं एनएचएआई द्वारा बनवाई गई सड़कें,गड्ढों में तब्दील हो रहा चुनार से नरायनपुर तक हाईवे
July 16, 2026
चुनार/मीरजापुर। केंद्र सरकार की बहुप्रसीक्षित योजना में सुमार एनएचएआई द्वारा सैकड़ों करोड़ रुपए कि लागत से हाईवे के रूप में बनाई गई सड़कों का हाल यह है कि अभी लगभग चार वर्ष पूर्व ही बनाई गई हाईवे सड़क चुनार से नरायनपुर के बीच में दर्जनों नुकीले गड्ढ़ों में तब्दील हो गए हैं जिसके कारण बाइक एवं कार के पहिये इन गड्ढों में पड़ते ही अनियंत्रित होकर दुर्घटना का रूप ले ले रही हैं,जिसके कारण आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को चोटे लग रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मानक के विपरीत बनाई गई सड़कें अब आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है,स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हाईवे पर बने नुकीली गड्ढों को ठीक कराने की मांग कि हैं जिससे आए दिन हो रहे इन गड्ढों के कारण दुर्घटना को रोका जा सके।
