Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नागपुर में कैटरिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे लोगों पर लुटेरों ने किया जानलेवा हमला, ऑटो चालक की हत्या


महाराष्ट्र के नागपुर जिले से अपराध की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कैटरिंग का काम खत्म कर के घर लौट रहे लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में ऑटो चालक की हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया और कुछ ही घंटे में मामले से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना इलाके में सनसनी फैला दी है और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, नागपुर के मनकापुर थाना क्षेत्र के गोरेवाडा पीटेसूर रोड पर बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। लुटेरों ने एक के बाद एक लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों द्वारा कैटरिंग का काम निपटाकर घर लौट रहे एक ऑटो को रोका गया। इस दौरान लूट के इरादे से महिला और पुरुष के साथ मारपीट कर गई। इसके साथ ही विरोध करने पर निरपराध ऑटो चालक को मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात में दो लोग बुरी तरीके से जख्मी हुए।

घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरेवाडा रोड पर हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाली टी पॉइंट के पास बाइक सवार लुटेरों ने ऑटो रोका और उन्हें मारना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनके जेब में रखें सभी पैसे निकाल लिए और वहां से फरार हो गए। हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे से भी अपराध की भयानक वारदात सामने आई है। ठाणे में एक युवती ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी है। युवती ने सबूत मिटाने के लिए प्रेमी के शव को 24 घंटे के लिए पानी में रख दिया था जिससे वह सड़ जाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में मृतक शख्स की पहचान मोमिनपुरा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद काशिद के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि काशीद पर हमला करने से महज कुछ मिनट पहले इसी गिरोह ने इसी रोड पर एक स्विगी डिलीवरी बॉय निखिल चौधरी को भी अपना निशाना बनाया था। आरोपियों ने निखिल के साथ मारपीट कर उसकी जेब से 1000 रुपये लूट लिए थे। जानकारी के अनुसार, इन लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि वह लगातार राहगीरों को अपना शिकार बना रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |