Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी में बड़े पैमाने पर पीपीएस अधिकारियों के तबादले, 125 डीएसपी के कार्य क्षेत्र बदले


यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 125 डीएसपी का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें से अधिकतर वे पुलिस अधिकारी हैं, जिनका अभी हाल में ही प्रमोशन हुआ था। तबादलों की लिस्ट के मुताबिक, मुरादाबाद के डीएसपी रहे कमलेश कांत को नोएडा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। सुनील कुमार सिंह को बिजनौर का डीएसपी बनाया गया है।

अरुण कुमार शुक्ला को कौशांबी का डीएसपी बनाया गया है। रनवीर सिंह यादव को शाहजहांपुर का डीएसपी बनाया गया है। राम किशन को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वीर सेन सिंह को बलरामपुर का डीएसपी बनाया गया है।

सत्येंद्र भूषण तिवारी को मऊ का डीएसपी बनाया गया है। देवराज सिंह को आजमगढ़ में डीएसपी बनाया गया है। वहीं, अंकित तिवारी को गाजीपुर का डीएसपी बनाया गया है। अरुण कुमार को सुल्तानपुर का डीएसपी बनाया गया है।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 की 'सेलेक्ट लिस्ट' के लिए औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत, UPSC की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 28 सीनियर अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में शामिल करने की मंज़ूरी दी गई है। यह नोटिफिकेशन 'भारतीय पुलिस सेवा (प्रमोशन द्वारा नियुक्ति) नियम, 1955' के तहत जारी किया गया है और यह 25 जून, 2026 को हुई सिलेक्शन कमेटी की बैठक की सिफारिशों पर आधारित है। इस लिस्ट में 1997 PPS बैच के दो अधिकारी, 1998 बैच का एक अधिकारी, 1999 बैच के 15 अधिकारी और 2000 बैच के 10 अधिकारी शामिल हैं।

जिन पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस बनाया गया है, उनमें कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शौक इक़बाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राज कुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, बंजराज सिंह यादव और डॉ. कृष्ण गोपाल शामिल हैं।

प्रमोट होने वाले अन्य अधिकारियों में मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडे, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा भी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |