सुलतानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा सुलतानपुर क्षेत्रीय कार्यालय’ द्वारा रविवार ’20 जुलाई 2026’ को बैंक के ’119वें स्थापना दिवस’ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ’6रू30 बजे वॉकथन’ से हुई। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय एवं आसपास की शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
इसके पश्चात क्षेत्रीय प्रमुख ’श्री संजीव कुमार बर्णवाल’ के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में ’पौधारोपण’ किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए बैंक स्टाफ ने पौधे लगाए।
स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के ’सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्यों’ को भी आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं स्टाफ सदस्यों के बच्चों के लिए ’चित्रकला प्रतियोगिता’ का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सुलतानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ’सभी शाखाओं’ में भी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। शाखाओं में आए ग्राहकों को ’मीठा खिलाकर’ उनका अभिनंदन किया गया और बैंक से जुड़ाव के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि 119 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहक सेवा और सामाजिक दायित्वों को सर्वोपरि रखा है।
