Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मोतिहारी में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, माथा मुंडवा


बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवापूर्वी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के पचरुखा पंचायत के पकरिया टोला निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सोमवार रात सिसवापूर्वी गॉव पहुंचा। मौका देख देर रात प्रेमी, प्रेमिका के घर मे घुसा जिसको प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया,परिजनों ने मौके से प्रेमी और प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और इसके बाद मारा। प्रेमी, प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद उसे रातभर के लिए घर में ही बंद कर दिया गया। जब सुबह हुई तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई जिस दौरान नाई को बुलाया गया और दोनों का सिर बीच से मुंडवा दिया गया। इसके बाद दोनों के गले मे जूते चप्पल का माला पहना कर ग्रामीणों की भीड़ के साथ पूरे गांव मे घुमाया गया। इसके अलावा लोगों ने प्रेमी प्रेमिका की खूब पिटाई की।

जानकारी के अनुसार प्रेमी व शादी सुदा प्रेमिका का पति दोनो राज मिस्त्री का काम करता है। इसी क्रम में प्रेमी और प्रेमिका के पति के बीच दोस्ती होने के साथ दोनों एक दूसरे के घर आते जाते थे। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। फिर छुप छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे। इसकी भनक परिवार वालों को लग गई थी। वे लोग कब से दोनो को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बना रहे थे। दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद लोगों ने बंजरिया थाना को सूचना दी।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने कानून हाथ में लेने के बजाय बंजरिया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बंजरिया थाने की पुलिस टीम दलबल के साथ सिसवापूर्वी गांव पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बंधक बनाए गए प्रेमी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |