Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम एवं एसपी ने टी0ई0टी केंद्रों का निरीक्षण किया, परखी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था , निष्पक्ष परीक्षा के निर्देश दिए


प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी0ई0टी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संस्कार ग्लोबल स्कूल एवं राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों का भी निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे जनपद में परीक्षा पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |