Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत- सुधांशु शुक्ला


गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गौरीगंज में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से प्रारंभ होकर 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान को स्मरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी जनजागरण एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसी क्रम में 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने इसे भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों का हनन किया गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए तथा लोकतंत्र की मूल भावना को कुचलने का प्रयास किया गया। जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने लोकतंत्र सेनानियों के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को नमन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक आदरणीय दादा तेजभान सिंह सहित अनेक लोकतंत्र सेनानियों एवं वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। बैठक एवं सम्मान कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |