Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः गौरीगंज पुलिस अतिक्रमण मुक्त कराओ तो कुछ बात बने..


गौरीगंज/अमेठी। कस्बा मार्केट सहित चैक बाजार क्षेत्र में दिनों-दिन बढ़ रहे अतिक्रमण ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बाजार की मुख्य सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखकर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। सड़कें संकरी होने के कारण वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बाजार आने वाले ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर काफी दूर तक सामान फैलाकर बैठ जाते हैं, जिससे सड़क की चैड़ाई कम हो जाती है। कई स्थानों पर ठेले और अस्थायी दुकानें भी लगा दी गई हैं, जिसके चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या कोई नई नहीं है। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका। लोगों का आरोप है कि समय-समय पर अभियान चलाकर कुछ दुकानों से सामान हटवा दिया जाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से स्थिति पहले जैसी हो जाती है। बाजार आने वाले ग्राहकों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण उन्हें अपने वाहन खड़े करने में भी परेशानी होती है। कई बार जाम में फंसने के कारण लोग बाजार आने से भी कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गंभीर हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से संयुक्त अभियान चलाकर सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने के लिए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |