Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रणवीर सिंह नहीं इस एक्टर को किया गया था 'धुरंधर' के लिए सबसे पहले कास्ट


रणवीर सिंह की धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया है और ये फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है. फिल्म के सभी कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है. वहीं रणवीर सिंह की पॉपुलैरिटी तो सातवें आसमान पर पहुंच गई है. लेकिन इस फिल्म के लिए रणवीर नहीं किसी और एक्टर को सबसे पहले फाइनल किया गया था. इस एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है.

राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना या अर्जुन रामपाल से बहुत पहले, उन्हें ही धुरंधर फ्रैंचाइज़ी में कास्ट किया गया था. राकेश के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से कई साल पहले ही उनकी कास्टिंग फाइनल कर ली थी. राकेश बेदी इस फ्रैंचाइज़ी के उभरते सितारे बनकर सामने आए हैं.

राकेश बेदी ने एएनआई को बताया, “मेरा मानना ​​है, और आदित्य धर ने भी कहा है कि धुरंधर में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था. उन्होंने मुझे 3-4 साल पहले उरी बनाते समय कास्ट किया था। उस समय उनके पास स्क्रिप्ट नहीं थी, लेकिन उनके पास एक आइडिया था, और उसी आइडिया के आधार पर उन्होंने मुझे उस फिल्म में एक रोल के लिए चुना था.”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मेरे लिए यह बहुत बड़ी तारीफ की बात है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचा. उन्होंने मुझे इस भूमिका के लिए इसलिए चुना क्योंकि उन्होंने मेरा पूरा काम देखा था. मैंने अपने सभी रोल्स में किरदार को आगे बढ़ाने की कोशिश की है. इसीलिए आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती के किरदार के नाम से जानते हैं. ”

इस बीच, फिल्म फ्रेंचाइज़ी की ओटीटी रिलीज़ सुर्खियों में छाई हुई है. मेकर्स ने एक अनोखी दोहरी ओटीटी रिलीज़ स्ट्रैटजी अपनाई है, जिसके तहत फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन इंटरनेशनल और भारतीय दर्शकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जाएंगे. धुरंधर का "बिना किसी काट-छांट वाला" वर्जन 22 मई से नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड स्ट्रीम होना शुरू हो गया है. हालांकि, ये वर्जन भारत में दर्शकों के लिए अवेलेबल नहीं है. भारतीय दर्शकों के लिए, फिल्म के घरेलू स्ट्रीमिंग राइट्स जियोहॉटस्टार को दिए गए हैं. धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग 4 जून को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |