Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: चोरी का खुलासा! दो चोर गिरफ्तार


गौरीगंज/अमेठी। जनपद की गौरीगंज पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियो को जेल भेज दिया है तथा उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद कर लिया गया है।प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में गौरीगंज पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई। टीम ने गौहनिया मजरे बाजगढी निवासी 20 वर्षीय लकी सिंह उर्फ आदर्श सिंह और पूरे विसेनन मजरे बाजगढी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बालेन्द्र के जिम का ताला तोड़कर बैट्री और इन्वर्टर चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर हरदो गौसपुर रोड के पास झाड़ियों से चोरी की एक बैट्री, एक इन्वर्टर और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की गई। यह कार्रवाई अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे श्ऑपरेशन चक्रव्यूहश् का हिस्सा है। पुलिस लगातार वांछितों की तलाश और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |