तिलोई: जमीनी विवाद में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
June 25, 2026
तिलोई/अमेठी। क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश पर रायबरेली जिले की नगर कोतवाली ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने विवादित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर अभद्रता और धमकी दी गई। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रायबरेली की शहर कोतवाली में छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे शिव सिंह मजरे कूरा निवासी मोहम्मद यूनुस पुत्र फजल के जमीनी प्रकरण मामले में माननीय न्यायालय कोर्ट संख्या 9 रायबरेली ने 6 लोगों क्रमशरू मोहम्मद अनीस पुत्र हयात,शहबाज पुत्र हफीज,हफीज पुत्र हयात, महफूज पुत्र आजाद, आबिदा पत्नी साहब अली,साहब अली पुत्र नवाब निवासी पूरे लच्छन सिंह मजरे कूरा कोतवाली मोहनगंज अमेठी के खिलाफ बीएनएस की318(4),338,336 (3)340 (2)241,61(2),351(3) की गंभीर धाराओं में रायबरेली जिले की नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों से जुड़े दस्तावेजों तथा साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
.jpg)