Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: कोतवाली परिसर में ही जब झल्लाए दारोगा जी पीड़ित को ही मां बहन की गाली देने लगे! जमीन कब्जा कराने के आरोप लगाकर एडीजी जोन के यहां शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित ने


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चैकी कजरहट अंतर्गत जमुहार ग्राम में पिछले छः माह पूर्व ही पाटीदारों ने आपस में बंटवारे के बाद मकान बना ली,पीड़ित मुन्नालाल के हिस्से की पुरानी खपरैल के मकान को बगल के ही पन्ना लाल कब्जा करने की नियत से खपरैल के मकान के सामने नीव की खुदाई शुरू कर दी जिसकी शिकायत मुन्नालाल ने चुनार कोतवाली में की जिस पर चैकी इंचार्ज कजरहट मौके पर जाकर नीव खुदाई रुकवा दिए,दो दिन बाद नीव खुदाई फिर शुरू हो गई रोकने पर दोनों पक्षों में लाठिया चलने लगे जिसपर मुन्नालाल के परिवार के दो बेटों का हाथ टूट गया। पीड़ित कि शिकायत पर पन्नालाल व अन्य पर मेडिकल कराके दो अप्रैल को एफ आई आर दर्ज हो गई,मगर वही दारोगा जी के मेहरबानी से पन्नालाल व अन्य को उसी दिन कोतवाली से छोड़ दिया गया,जिससे विपक्षियों का मनोबल बढ़ गया और दारोगा जी के शह पर आए दिन लाठी लेकर मारने के लिये धमकाने हुय नीव बना लिए, जिसकी शिकायत मुन्नालाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर की मगर दारोगा जी उक्त प्रार्थना पत्र को भी अनसुना करते रहे, जिस पर पीड़ित ने एडीजी वाराणसी जोन के यहां उक्त दारोगा पर अपनी जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जिसकी जाँच भी हो रही हैं।दारोगा पर लगे आरोप से बचाने के लिए कोतवाल भी लगे हुय है मगर कामयाब नहीं हो पा रहे हैं अभी दो दिन पूर्व ही पीड़ित परिवार से मोबाइल की ओटीपी मांग रहे थे मगर पीड़ित परिवार ने कोतवाल को ओटीपी देने से मना कर दिया। रविवार को सुबह विपक्षी पन्नालाल उक्त नीव पर ईट की चुनाई कर दीवाल बनाने लगा जिस पर मुन्नालाल ने मना किया तो विपक्षी लाठी लेकर दौड़ा लिए जिसकी शिकायत मुन्नालाल ने पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के यहां की तब चुनार पुलिस सक्रिय होकर दोनों पक्षों को कोतवाली उठा लाई,वही अपनी शिकायत से झल्लाए दारोगा जी बजुर्ग मुन्नालाल को देखते ही आग बबूला हो गए और मां बहन की गाली देना शुरू कर दिए और धमकी देने लगे कि मैं सस्पेंड हो जाऊंगा मगर तुमसे निपटूंगा जरूर उसी कहा सुनी के दौरान थाना परिसर तमासविनो का नजारा बना रहा,दवी जुबान पुलिस कर्मियों में भी उक्त दारोगा के व्यवहार की निन्दा हो रही थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |