Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: मिशन शक्ति फेज-5! पुलिस ने समस्त थानों में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया


सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं तथा छात्राओं को लक्षित करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के दौरान वूमेन हेल्पलाइन नंबर -1090, 181, 112 तथा मुखमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम के दौरान टीमों द्वारा पम्पलेट वितरित किए गए, जिनमें हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से छपी हुई थी। महिलाओं को बताया गया कि कोई भी आपत्तिजनक घटना, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में वे इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसी जागरूकता गतिविधियों से महिलाएं न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, बल्कि किसी भी प्रकार की समस्या में त्वरित सहायता भी ले सकेंगी।मिशन शक्ति अभियान के तहत सुलतानपुर पुलिस निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रगति हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |